राज्य सरकार ने कुंभ मेला 2027 को हरिद्वार में दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित करने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है।
हरिद्वार, 4 मई 2026 राज्य सरकार ने कुंभ मेला 2027 को हरिद्वार में दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित करने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में राज्य के शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने आज हरिद्वार का भ्रमण कर मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों की बैठक ली जा रही है।
 
बैठक में कुंभ मेले के दौरान बड़े पैमाने पर अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार हेतु चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं।
बैठक अभी जारी है। विस्तृत समाचार बैठक संपन्न होने के उपरांत जारी किया जाएगा।

