बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से होगा सभी वर्गों का समुचित विकास: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन

 

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के साथ असम, पुडुचेरी में दोबारा से बहुमत से आने पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से बंगाल में अब हर वर्ग का समुचित विकास होगा।

 

सोमवार को आर्यनगर स्थित आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने चुनावों में भाजपा का एक तरफा प्रचंड फैलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बंगाल में भाजपा की केंद्र सरकार विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में सरकारी कर्मचारी अधिकारी हो किसान, मजदूर या व्यवसायी, सभी त्रस्त थे, लेकिन अब किसान पेंशन, मजदूरों के फायदें, या कर्मचारियों के वेतन आयोग सभी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में खुशी की लहर है कि बंगाल की जनता भी देश की विचारधारा में शामिल हो गई है।

जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, श्रवण चौहान, सूर्यकांत मलिक, कमलेश द्विवेदी, नरेश भगत, शफी लोधा, अजय चौधरी, गौरव वर्मा, योगेश चौहान, विक्रम चौहान, देवेंद्र नेगी, सुनील पाल, शशी झडवाल, विवेक चौहान, प्रदीप चौहान, विपिन चौधरी, विनोद पोखरियाल, संजय सैनी, रविंद्र सैनी, अंकित चौहान, आलोक द्विवेदी, हुकुम सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.