राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे क्षेत्रों में कथित अवैध खनन और स्टोन क्रेशरों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा – प्रियव्रत

विज्ञापन

हरिद्वार विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जनपद हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे क्षेत्रों में कथित अवैध खनन और स्टोन क्रेशरों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम बंजारेवाला, शहीदवाला ग्रंट और बुधवाशहीद क्षेत्र में चिल्लेवाली रेंज के अंतर्गत, राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व की बाउंड्री से लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में बिना राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनुमति के स्टोन क्रेशर और खनन कार्य संचालित किए जा रहे हैं। परिषद ने आरोप लगाया कि यह कार्य सुप्रीम कोर्ट, उत्तराखण्ड हाईकोर्ट तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इस अवसर पर प्रियव्रत ने कहा कि पूर्व में राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन और जिलाधिकारी द्वारा संबंधित खनन गतिविधियों को बंद करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध संचालन जारी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी आदेशों और न्यायालय के निर्देशों का पालन ही नहीं होगा तो आम जनता में कानून के प्रति सम्मान कैसे बना रहेगा।
ज्ञापन में सुकरो नदी, चिल्लेवाली नदी और मोहण्डो नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी की कंपनी तैनात करने की मांग की गई है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पर्यावरण, वन्यजीव और स्थानीय जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।विश्व दलित परिषद ने इस मामले की प्रतिलिपि राज्यपाल उत्तराखण्ड और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को भी भेजते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.