मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं से हर घर पहुंच रहा स्वच्छ जल: आदेश चौहान
संपादक प्रमोद कुमार
रानीपुर विधानसभा के ग्राम खाला टीहरा को मिली बड़ी सौगात: ₹78 लाख की पेयजल नलकूप योजना को वित्तीय स्वीकृति
 
हरिद्वार/रानीपुर। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सतत प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्यों को समर्पित है। ‘हर घर नल से जल’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि इस नए नलकूप के निर्माण से ग्राम खाला टीहरा के सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। विधायक चौहान ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शासनादेश जारी होने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर नलकूप निर्माण का कार्य बेहद शीघ्रता से शुरू कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भवदीय
अतुल वशिष्ठ (मीडिया प्रभारी) , विधायक रानीपुर

