अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हरिद्वार में भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया-विशाल ठाकुर
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक: 24 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 24 जून 2026, दिन बुधवार को हरिद्वार में एक भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
 
डॉ. तोगड़िया जी के आह्वान पर उत्तराखंड के प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक आयोजन को अत्यंत भव्यता, उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी उज्ज्वल पंडित जी, करण गिरी जी महाराज (पायलट बाबा आश्रम), गंगा सभा के अधिकारीगण, कुंवर पाल सिंह राणा, दिनेश यादव, विशाल राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 50 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा बीपी, शुगर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निशुल्क की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं, उनके परिवारों एवं हिंदू समाज के सभी वर्गों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर, मिठाई खिलाकर और हर्षोल्लास के साथ इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें संगठन के माध्यम से समाज सेवा का यह अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल आज विश्व का सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला संगठन बन चुका है।
उन्होंने बताया कि संगठन के 18 आयाम हैं, जो पूर्ण शक्ति एवं समर्पण के साथ प्रत्येक जिले एवं नगर में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की मजबूत उपस्थिति केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य देशों में भी संगठन निरंतर विस्तार एवं सशक्त स्थिति में कार्य कर रहा है।
विशाल राणा जी ने अपने उद्बोधन में हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के मार्गदर्शन एवं अपने ऊपर दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कार्यक्रम में सहसंयोजक की भूमिका निभाने वाले हनुमान चालीसा केंद्र के जिला प्रभारी कुंवर पाल सिंह राणा जी का विशेष धन्यवाद किया।
इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सभी चिकित्सा सेवाएं, जांच एवं दवाइयां पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने मां गंगा ब्लड बैंक का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मां गंगा ब्लड बैंक के संचालक नरेंद्र नेगी जी वर्ष के 365 दिन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने में सदैव तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने के लिए शुभारंभ बैंकट हॉल के स्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उज्ज्वल पंडित जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने हॉल, ए.सी., कूलर, विद्युत व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 8:30 बजे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के दूरभाष मार्गदर्शन के उपरांत संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिले के विभिन्न आयामों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
▶️ ओजस्विनी (अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद)
कु० ख्याति जिला अध्यक्ष हरिद्वार
शालू धीमान जिला महामंत्री हरिद्वार
निशा राणा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार
आशी कुमारी जिला मंत्री हरिद्वार
👩 राष्ट्रीय महिला परिषद
किरण देवी जिला अध्यक्ष हरिद्वार
मोनिका जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार
चुन-चुन रानी नगर महामंत्री
पूजा जिला महामंत्री हरिद्वार
दयावती जिला मंत्री हरिद्वार
कौशल प्रजापति नगर अध्यक्ष
दीप रानी नगर उपाध्यक्ष
🎓 राष्ट्रीय छात्र परिषद
कनिष्क चौहान जिला अध्यक्ष हरिद्वार
ओम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार
ओम कुमार जिला मंत्री हरिद्वार
प्रत्यक्ष प्रजापति नगर अध्यक्ष हरिद्वार
आरव अश्विनी अरोड़ा नगर उपाध्यक्ष हरिद्वार
अपूर्व नगर महामंत्री हरिद्वार
🚩 राष्ट्रीय बजरंग दल
करण गिरी जी महाराज जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हरिद्वार
अरुण यादव जिला अध्यक्ष हरिद्वार
सुबोध चौधरी जिला मंत्री हरिद्वार
दिनेश कुमार जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार
संदीप जगेरिया नगर उपाध्यक्ष हरिद्वार
सोनू जी नगर मंत्री हरिद्वार
विनीत चौहान नगर मंत्री हरिद्वार
सचिन राजपूत नगर मीडिया प्रभारी हरिद्वार
आलोक कुमार नगर मंत्री हरिद्वार
हिंदू हेल्पलाइन
गौरव कुमार नगर अध्यक्ष हरिद्वार,
राष्ट्रीय व्यापार परिषद
योगेश सिंग्वाल विभाग उपाध्यक्ष हरिद्वार
अंत में, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने संगठन की एकता, सेवा भावना एवं समाज के प्रति समर्पण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया तथा भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

