राष्ट्रीय IVF समिट, नई दिल्ली में डॉ. संध्या शर्मा को “Voice of Health Care Award” से सम्मानित किया गया
हरिद्वार की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा IVF विशेषज्ञ डॉ. संध्या शर्मा को 19 जून को नई दिल्ली में आयोजित National IVF Summit में प्रतिष्ठित “Voice of Health Care Award” से सम्मानित किया गया।
 
डॉ. संध्या शर्मा पिछले लगभग 35 वर्षों से हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में IVF एवं बांझपन उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके अथक प्रयासों, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं समर्पित सेवा भावना के कारण हजारों निःसंतान दंपत्तियों के घरों में खुशियां आई हैं और उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ है।
यह सम्मान IVF एवं प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण तथा समाज में मातृत्व एवं पितृत्व के सपनों को साकार करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. संध्या शर्मा ने इस सम्मान को अपनी पूरी टीम, मरीजों एवं शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में भी निःसंतान दंपत्तियों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
प्रेम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मार्केटिंग हेड मनीष गुप्ता ने कहा कि डॉ. संध्या शर्मा को मिला यह सम्मान पूरे संस्थान और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा ने अपने समर्पण, अनुभव और संवेदनशीलता से न केवल हजारों परिवारों को खुशियां दी हैं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
इस उपलब्धि से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है तथा क्षेत्रवासियों ने डॉ. संध्या शर्मा को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
जारीकर्ता:प्रेम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरअनाज मंडी, ज्वालापुर, हरिद्वार

