संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा नेत्री श्रीमती रंजीता झा का जन्मदिन ट्रस्ट के पदाधिकारियो की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया- तरुण शुक्ला
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा नेत्री श्रीमती रंजीता झा का जन्मदिन ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया।
 
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट का मूल उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करना है।
उन्होंने आगामी कांवड़ मेले के दौरान लगाए जाने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ट्रस्ट की आगामी सेवा गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा रंजीता झा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

