शिवालिक नगर में पार्क सौंदर्यकरण एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति- राजीव शर्मा
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-4 में S-364 के सामने स्थित पार्क के सौंदर्यकरण एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
 
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पार्क के सौंदर्यकरण से बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वातावरण में समय व्यतीत करने, भ्रमण करने तथा स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ करने की सुविधा मिलेगी। यह पार्क क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर निर्मित होने वाली पुलियों से आमजन का आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। साथ ही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
राजीव शर्मा ने कहा, “शिवालिक नगर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के सहयोग और विश्वास के साथ हम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं विकासशील बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।”
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभासद हरिओम चौहान व विरेन्द्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, विरेन्द्र बोरी, हरकेश चौहान, बलराम नौटियाल, हरेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी,मंडल मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वेदांत चौहान,अजय कुमार सिंह, मेहताब सिंह, एस. एन. यादव, डी. के. सक्सेना, आशुतोष नेगी, जीत नारायण, छत्रपाल सिंह, सिराजुद्दीन, गिरिजा सिंह, एन. के. वर्मा, मोहित अग्रवाल, के. एन. शर्मा, राजपाल सैनी, सुनील त्यागी, आशीष पाठक, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

