31 कुंडीय वैदिक महायज्ञ से गूंजा आर्य समाज मंदिर, धूमधाम से मनाया गया आचार्य योगेन्द्र मेधावी का जन्मदिन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 07 जुलाई 2026 वैदिक धर्म व संस्कृति के प्रचारक आचार्य योगेन्द्र मेधावी का जन्मदिन आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-1, भेल, हरिद्वार में 31 कुंडीय वैदिक महायज्ञ व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम से मनाया गया।

 

प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में यज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई थीं। 31 कुंडों में आचार्यों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र सहित वैदिक ऋचाओं के उच्चारण से पूरा परिसर वैदिक ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आचार्य योगेन्द्र मेधावी को पुष्पमालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आचार्य योगेन्द्र मेधावी ने अपने संबोधन में कहा कि जन्मदिन का वास्तविक उत्सव वेद मार्ग पर चलकर समाज सेवा करने में है। उन्होंने कहा कि 31 कुंडीय यज्ञ का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने सभी से नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण व वैदिक शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया।

आचार्य योगेन्द्र मेधावी के जन्मदिन पर आर्य समाज मंदिर सेक्टर-1 भेल में आयोजित 31 कुंडीय वैदिक महायज्ञ के अवसर पर समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जगदीश लाल पाहवा ने आचार्य जी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आचार्य योगेन्द्र मेधावी वैदिक धर्म व संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से समाज में नैतिकता व आध्यात्मिक चेतना बढ़ रही है। उन्होंने आचार्य जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जन्मदिन समाज के लिए प्रेरणा का दिन है।

जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, आर्य समाज के पदाधिकारी व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य जी को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विशिष्ट अतिथि गण मे मुख्य रूप से आदरणीय श्री ओम प्रकाश आर्य (गोरखपुर) श्री आदित्य गिरी श्री विजय गुप्ता एवं गोरखपुर टीम डॉ. दिनेश चंद्र शास्त्री डॉ. सत्यपाल सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री, बागपत) श्री विनय आर्य (सर्वदेश्निक आर्य प्रतिनिधि सभा) श्री सुधीर गुलाटी (महामंत्री, आर्य प्रदेश सभा उत्तराखंड) श्री मयंक गुप्ता जी (मंत्री, आर्य प्रदेश सभा उत्तराखंड)  विनय (काशीपुर) दीपक बडोला सीओ सीआईएफ आचार्य गुरदयाल आचार्य जिनेंद्र माता स्वारा शोभा आदित्य गोरखपुर आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे

सम्पूर्ण आयोजन ने हरिद्वार में वैदिक संस्कृति की गूंज को एक बार फिर से मजबूत किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.