के.सी.वेणुगोपाल के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस में नई जान, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 *संगठन महासचिव के मार्गदर्शन से बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प  प्रियव्रत बोले- “2027 की तैयारी शुरू”* 

 

देहरादून, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री के. सी. वेणुगोपाल के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।विमानपत्तन से लेकर प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोका और अभिनंदन किया। इस उत्साह को देखकर साफ है कि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

*प्रियव्रत ने किया भव्य स्वागत, दिए 2027 के जीत के मंत्र*  

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री प्रियव्रत ने श्री वेणुगोपाल का विशेष रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

श्री प्रियव्रत ने कहा, “श्री के. सी. वेणुगोपाल का यह दौरा उत्तराखंड कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। संगठनात्मक दृष्टि से यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कुशल मार्गदर्शन से प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा, नई ऊर्जा और जमीनी मजबूती मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “वेणुगोपाल के नेतृत्व में हम बूथ को मजबूत करेंगे, हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाएंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है।”

*संगठन को मिलेगी नई गति*  

श्री प्रियव्रत ने विश्वास जताया कि अनुभवी नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा, “अब कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर जनता की आवाज बनेगा। दलित, किसान, युवा, महिला और कर्मचारी सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस आगे बढ़ेगी।”

बैठक में प्रदेश के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, पूर्व मंत्री व जिला पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक रिपोर्ट रखी। सभी ने एक स्वर में कहा कि हाईकमान के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश है और पार्टी 2027 की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा रहा।

*प्रियव्रत ने कही 3 बड़ी बातें:*

1. *बूथ सशक्तिकरण:* हर बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता की टीम बनेगी।

2. *जनता के मुद्दे:* महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सड़क से सदन तक संघर्ष।

3. *2027 का लक्ष्य:* कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.