राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न
हरिद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 17 जुलाई को प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक द्वारा ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरिद्वार के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ का हिस्सा है।
 
इस अभियान की शुरुआत उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर से एक महा रैली के जरिए की थी और अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वे देहरादून पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बतााया की देशव्यापी अभियान का मकसद देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाना। उन्होंने बताया किे NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही में हुए पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से छात्रों में उपजे आक्रोश को मंच देना।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में अनिश्चितता और सिस्टम की कमियों के कारण छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और सुसाइड (आत्महत्या) जैसी दुखद घटनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ हीै कोचिंग और पढ़ाई के बढ़ते खर्च और डिग्री होने के बावजूद नौकरियों की कमी पर युवाओं की आवाज बुलंद करना।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस
’छात्रों की गूंज’ आंदोलन के माध्यम से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के सामने ये तीन बड़ी मांगें रख रहे हैं। परीक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा और मरम्मत करना, बार-बार हो रहे पेपर लीक और सिस्टम की नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। देश में हर साल परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की भर्तियों के लिए एक तय कैलेंडर जारी हो, जिसका पालन करना हर बोर्ड और आयोग के लिए अनिवार्य हो। उन्होंने बताया कि 20 हजार युवाओं को कार्यक्रम में शिरकत करवाए जाने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने एक डिजिटल कैंपेन भी चलाया है, जिसमें देश भर के छात्र rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj पर जाकर इस आंदोलन के समर्थन में अपनी उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करा रहे हैं। देहरादून के बाद राहुल गांधी का इलाहाबाद (प्रयागराज), पटना और दिल्ली में भी छात्रों से संवाद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, सागर बेनीवाल, निखिल सौदाई, आशु श्रीवास्तव, राव शादाब आदि उपस्थित थे।

