हरेला पर्व पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक: 16 जुलाई, 2026 हरिद्वार के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

 

सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (आईपीएस) ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उप सेनानायक श्री जोधराम जोशी, दलनायक श्री गणेश लाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.