कांवड़ मेला 2026 की तैयारियां तेज, संकल्प परमो धर्म सेवा ट्रस्ट लगाएगा दो पालियों में विशाल प्राथमिक उपचार सेवा कैम्प – रंजीता झा
संपादक प्रमोद कुमार
 
अध्यक्ष रंजीता झा बोलीं – “हर शिवभक्त की सेवा करना ही हमारा धर्म” रिकॉर्ड, दानपात्र और लंगर की भी हुई व्यवस्था
हरिद्वार 21 जुलाई 2026, विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवभक्तों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष भी भव्य कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इसी के निमित्त ट्रस्ट के सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी ने की, जबकि संचालन सचिव तरुण कुमार शुक्ल ने किया।
बैठक में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने कैम्प की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी ने कहा कि “कांवड़ मेला हमारी आस्था का प्रतीक है। दूर-दूर से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार का प्राथमिक उपचार कैम्प पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े। हर शिवभक्त को समय पर दवा, पानी और आराम मिले, यही हमारा संकल्प है। मैं सभी पदाधिकारियों और समाजसेवियों से अपील करती हूं कि इस सेवा यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लें।”_
ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं और दानदाताओं से इस पवित्र सेवा कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
1. दो पालियों में चलेगा सेवा कैम्प-शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्राथमिक उपचार सेवा कैम्प दो पालियों में संचालित होगा।
पहली पारी- सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक
दूसरी पारी- दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक
2. पारदर्शी रिकॉर्ड व्यवस्था- दोनों पालियों में आने वाले प्रत्येक “भोले” का नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग रजिस्टर रखे जाएंगे ताकि पूरा लेखा-जोखा व्यवस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से कमलाकर शास्त्री, हरिनारायण त्रिपाठी, श्रीमती अंजली अग्रवाल,श्रीमती चारु शुक्ला,श्रीमती रीनू तोमर, श्रीमती संगीता बंसल जी, श्रीमती माया देवी, सचिन चौधरी, रण विवेक सिंह, नितिन तिवारी,श्रीमती उपासना मिश्रा, जितेश मिश्र, कुल रत्न पांडेय सहित ट्रस्ट के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे।

