संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर 2026 का संयोजक श्री सचिन चौधरी व सह संयोजक श्रीमती रीना तोमर को बनाया गया
हरिद्वार,संकल्प सेवा परमोधर्म: ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी ने बताया कि ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री सचिन चौधरी जी व श्रीमती रीनू तोमर जी के कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर 2025 मे उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संकल्प सेवा परमोधर्म: ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री मनोज दि्वेदी जी के मार्गदर्शन मे आयोजित होने वाले कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर 2026 का संयोजक श्री सचिन चौधरी जी व सह संयोजक श्रीमती रीना तोमर जी को बनाया गया है।
गौरतलब है कि श्री सचिन चौधरी जी व श्रीमती रीनू तोमर जी ने कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर मे उल्लेखनीय योगदान किया था।
 
संकल्प ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल जी ने विश्वास जताया कि आप दोनो के संयोजन मे कांवड प्राथमिक उपचार शिविर कांवडियो की सेवा मे महत्वपूर्ण योगदान देगा।
टीम संकल्प ने दोनो सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी।

