अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

विज्ञापन

 

हरिद्वार, 27 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन पर तमाम अनर्गल आरोप लगाते हुए हत्या की धमकी दी गयी है। वीडियो बाद में हटा दिया गया। धमकी के पीछे स्थानीय श्रीमहंत के होने का आरोप लगाते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अखाड़ा परंपरांओं और सनातन के संरक्षण के कार्य को जारी रखेंगे। हरिद्वार के कुछ संतों के प्रयागराज में प्रैसवार्ता करने के बाद धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। जिससे धमकी के पीछे स्थानीय संत की संलिप्तता का साफ संकेत मिलता है। प्रैसवार्ता में उन पर तमाम अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति या संत उनकी हत्या का इरादा रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे सुधीर गिरी और मोहनदास नहीं हैं, जो उनकी हत्या कर बच जाएंगे। ऐसा दुस्साहस करने वाला कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी अखाड़ा परिषद और उनकी अखाड़ा परिषद अलग है। वे अपना काम कर रहे हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की सोच रखना ठीक नहीं है। इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर संदीप खत्री, स्वामी सच्चिदानंद, महंत गणेश दास, महंत भगवान दास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.