पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार    

 *शहीद जगदीश वत्स पार्क में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम*

 

ं   हरिद्वार 2 अगस्त। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम। देश के 23 प्रान्तों में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों, शुभ चिन्तकों तथा उपस्थित देशभक्त नागरिकों को संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है, इस चुनौती का सामना केवल आक्सीजन की फैक्ट्री वृक्ष लगाकर ही किया जा सकता है, हमें इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, रघुवंशी ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म होता है, इससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा, हमें एक पेड़ अपने पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम तथा दूसरा पौधा अपनी मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए। रघुवंशी ने आगे कहा कि जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हमें अभी से गंभीरता से सचेत हो जाना चाहिए और केवल पौधे लगाने की ही औपचारिकता नहीं पूरी करना चाहिए, बल्कि प्रतिमाह इसकी समीक्षा भी करना चाहिए, ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण वृक्ष बनने तक किया जा सके। पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण मिले तो ही वृक्षारोपण सार्थक है। 

   इसके पूर्व प्रतिमाह की भांति ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं। हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुर पुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ, जहाँ संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद अर्जुन सिंह राणा, जितेन्द्र रघुवंशी, डाॅ. वेद प्रकाश आर्य, वीरेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव तथा चन्द्र प्रकाश मगन ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शुक्ल चन्द्र मगन के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।

  हर माह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जीवन गाथा सुनाने के क्रम में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शुक्ल चन्द्र मगन की 103 सरी जयन्ती पर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। उनके नाती अनुराग सिंह गौतम ने अपने नाना जी के जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों को सुनाकर उपस्थित सेनानी परिवारों को देशभक्ति की धारा से अनुप्राणित किया। अनुराग सिंह ने बताया कि नानाजी के अनवरत प्रयासों से ही चण्डी पुल का निर्माण हुआ था। चेतना पथ मासिक पत्रिका के सम्पादक अरुण कुमार पाठक, संगठन के जिलाध्यक्ष डाॅ. वेद प्रकाश आर्य ने भी सभी को सम्बोधित किया।

  कार्यक्रम के अन्त में असम सहित देश भर में बाढ़ की विभीषिका से दिवंगत हुई आत्माओं की सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की गई और शान्तिपाठ किया गया। 

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, विवेक शर्मा, चन्द्र प्रकाश मगन, अशोक कुमार दिवाकर, सुखवीर सिंह, शीश राम, आरती गौतम, स्वर्णिमा गौतम, शुभम कुमार दिवाकर, सावित्री देवी, सुंदर सिंह रावत, बी एस बुटोला, प्रमेश चौधरी, जोगिन्द्र तनेजा, श्रीमति मंजु लता भारती तथा ममता धीमान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.