हन्नी सिंह बनीं मिसेज इंडिया गोल्ड की सेकेंड रनरअप 2026, पुणे में हुआ सम्मान
संपादक प्रमोद कुमार
*दीवा पेजेंट के मिसेज इंडिया शो में गोल्ड कैटेगरी में दूसरा स्थान IHRCCO की राष्ट्रीय सचिव हैं हन्नी सिंह*
 
हरि पुणे, महाराष्ट्र महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक योगदान को समर्पित दीवा पेजेंट द्वारा होटल हयात, पुणे में भव्य मिसेज इंडिया पेजेंट शो 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर International Human Rights & Crime Control Organization (IHRCCO) की उड़ीसा प्रदेश भुवनेश्वर से राष्ट्रीय सचिव एवं बिजनेस वुमन हन्नी सिंह ने गोल्ड कैटेगरी में सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया।
इस राष्ट्रीय स्तर के पेजेंट में देशभर से चयनित विवाहित महिलाओं ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रस्तुति दी। हन्नी सिंह जी ने अपनी वाकपटुता, आत्मविश्वास और सामाजिक कार्यों के आधार पर जजों का ध्यान आकर्षित किया और गोल्ड श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*संगठन में खुशी की लहर*
हन्नी सिंह जी की इस उपलब्धि की घोषणा के बाद IHRCCO के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संगठन के सभी सदस्यों ने उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि _”यह हमारे संगठन के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। हन्नी सिंह जी न केवल एक कुशल संगठनकर्ता हैं बल्कि एक प्रेरणादायक महिला उद्यमी भी हैं। उनको मिला यह सम्मान साबित करता है कि महिलाएं परिवार, व्यवसाय और समाज सेवा के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा कर सकती हैं।”
उन्होंने आगे कहा “हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उनको मिला यह सम्मान निश्चित रूप से देशभर की कई महिलाओं को प्रेरणा देगा और वे भी इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को सामने लाएंगी।”_
*समाज सेवा के साथ ग्लैमर का संगम*
हन्नी सिंह जी IHRCCO में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहते हुए मानवाधिकार, महिला सशक्तिकरण और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही वे एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। मिसेज इंडिया के मंच पर उन्होंने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए साबित किया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।
पेजेंट में सम्मानित होने के बाद हन्नी सिंह जी ने कहा कि “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो अपने परिवार और समाज के साथ अपने सपनों को भी जीना चाहती है।”

