ज्वालापुर में भीम आर्मी जय भीम संगठन का विशाल सम्मेलन, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता, ललित अंबेडकर और प्रशांत कुमार बने जिला प्रभारी – अश्वनी पटेल

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 *हरिद्वार विधानसभा में संगठन विस्तार पर जोर | रानीपुर विधानसभा के लिए भी नई टीम घोषित | बाबा साहब के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प* 

 

हरिद्वार, ज्वालापुर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर में रविवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन का एक विशाल सदस्यता एवं नियुक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति से माहौल गूंजायमान रहा। नए साथियों को माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर संगठन में स्वागत किया गया।

*नई टीम की घोषणा, जिलेभर में विस्तार की तैयारी*

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से *मुन्नीलाल शिंदे राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तराखंड प्रभारी एवं अश्वनी पटेल जिला अध्यक्ष हरिद्वार* के नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।  

जिसमे *ललित अंबेडकर* व *प्रशांत कुमार जी* को *जिला प्रभारी हरिद्वार* नियुक्त किया गया है।  

*दीपक* को रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष तथा मोनू को प्रभारी रानीपुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई।  

कार्यक्रम में समाजसेवी मेहरबान अली ने भी भीम आर्मी जय भीम संगठन की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि वे समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।

*राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन*

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  

इस अवसर पर *सोनू लाठी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य*, *एडवोकेट अंकुश शेरवाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड*, *एडवोकेट सौरभ प्रवक्ता उत्तराखंड*, *नितिन कटारिया भीम आर्मी कार्यकर्ता* और *राजवीर कटारिया समाज सेवी* मौजूद रहे।

*”हर गांव में पहुंचेगा संगठन का संदेश” – अश्वनी पटेल*

इस अवसर पर *अश्वनी पटेल, जिला अध्यक्ष हरिद्वार* ने कहा कि _”आज ज्वालापुर की धरती से हमने संकल्प लिया है कि भीम आर्मी जय भीम संगठन को हरिद्वार जिले के हर गांव, हर गली तक ले जाएंगे। बाबा साहब ने हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष का मंत्र दिया था। उसी मंत्र पर चलते हुए हम वंचित, शोषित और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।”_ 

उन्होंने आगे कहा _”नई नियुक्त टीम की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को शिक्षा से जोड़ें, संविधान के प्रति जागरूक करें और समाज में फैले भेदभाव को खत्म करें। संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। हम मिलकर हरिद्वार को सामाजिक समरसता का उदाहरण बनाएंगे।”_

*संगठन का उद्देश्य स्पष्ट किया*

वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी जय भीम संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित करना, शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े बच्चों की मदद करना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। 

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे तन-मन-धन से बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.