स्वामी भुमानन्द हॉस्पिटल CGHS पैनल में शामिल, रेफर लेटर अनिवार्य – रूप चन्द आजाद
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि *03 अगस्त 2026 से स्वामी भुमानन्द हॉस्पिटल, देहरादून CGHS पैनल में आ गया है*। लेकिन ध्यान दें कि यदि हमें इस हॉस्पिटल में इलाज करवाना है तो *रेफर लेटर CGHS डिस्पेंसरी देहरादून से ही लाना पड़ेगा*।
 
हां, इमरजेंसी में सीधे भर्ती हुआ जा सकता है। इसके लिए थोड़ी राशि जमा करनी होगी, जिसे बाद में परिवार का कोई सदस्य CGHS डिस्पेंसरी से रेफर लेटर लाकर जमा करने पर वापस कर दिया जाएगा।
*पूर्व अध्यक्ष रूप चन्द आजाद, एडवोकेट* ने कहा कि _”कल मुझे स्वामी भुमानन्द हॉस्पिटल के GM महोदय ने बुलाया था। मैंने कल ग्रुप में मैसेज भी डाला था कि जो सदस्य मेरे साथ चलना चाहे फोन पर सूचित करें, पर किसी ने संपर्क नहीं किया। इसलिए मैं अकेला ही हॉस्पिटल गया था।”_

