मिथिला एकता मंच महिला मोर्चा ने किया कावड़ियों की सेवा का संकल्प, प्रियंका झा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों को कराया भोजन वितरण
संपादक प्रमोद कुमार
*राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी बोले – “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है”*
 
हरिद्वार,हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 में मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए मिथिला एकता मंच महिला मोर्चा द्वारा कावड़ियों के लिए विशाल भोजन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का संयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका झा के नेतृत्व में किया गया।
सेवा शिविर में दूर-दराज से आए शिवभक्तों को स्वादिष्ट एवं शुद्ध भोजन कराया गया। कावड़ियों का तिलक लगाकर, स्वागत कर और सम्मान के साथ भोजन परोसा गया।
*महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका झा* ने कहा कि _”कांवड़ यात्रा आस्था का प्रतीक है। महिला मोर्चा का उद्देश्य है कि यात्रा में आने वाली माताओं-बहनों और भोले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आज हमने संकल्प लिया है कि जब तक कांवड़ यात्रा चलेगी, हम इसी सेवा भाव से कावड़ियों की सेवा करते रहेंगे। भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें।”_
*संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी (समाजसेवी), संकल्प सेवा परमो धर्म* ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि _”मिथिला एकता मंच महिला मोर्चा ने आज जो सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अनुकरणीय है। हमारी संस्था का मूल मंत्र ही है ‘संकल्प सेवा परमो धर्म’। जब महिलाएं सेवा में आगे आती हैं तो समाज में करुणा और समर्पण अपने आप बढ़ जाता है। मैं महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका झा और पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं। भोलेनाथ की कृपा से हम आगे भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे।”_
कावड़ियों ने भोजन ग्रहण कर मिथिला एकता मंच और महिला मोर्चा की पूरी टीम को आशीर्वाद दिया। शिविर में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी, राकेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल झा, कोषाध्यक्ष सागर झा, विकास कुमार, मुकेश झा, कुलरतन पांडे, विष्णु राजपूत, दीपक राजपूत, कुंदन मिश्रा, पूजा चौहान, नीतू सिंह, आरती, सविता चौहान, सोनी राजपूत सहित मंच के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

