13 August 2026

तिरंगा देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक -आदेश चौहान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर चौक बाजार मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र, जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत

 

रानीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर चौक बाजार मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भारत माता के जयघोष एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान रहे। यात्रा ज्वालापुर चौक बाजार से प्रारंभ होकर बाजार के विभिन्न मार्गों एवं क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान स्थानीय जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता के भीतर उमड़ रही देशभक्ति की भावनाओं का सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा भारत की विकास यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर निरंतर अपनी नई पहचान बना रहा है। देश के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रथम की भावना प्रत्येक नागरिक की शक्ति है। तिरंगा यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कारों में है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करने का संदेश दिया गया।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण स्वागत ने यात्रा को और भव्य बना दिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

 

अतुल वशिष्ठ

मीडिया प्रभारी

विधायक रानीपुर

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.