16 August 2026

महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर हरिद्वार में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय संरक्षक अमरपाल सिंह लोधी का हुआ सम्मान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर हरिद्वार स्थित कश्यप धर्मशाला में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अपर निदेशक श्री अमरपाल सिंह लोधी जी का उपस्थित लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए श्री अमर पाल सिंह जी ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी के साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर महारानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री अमरपाल सिंह लोधी जी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष लोधी वीरेंद्र वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री लोधी अजय प्रताप सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाउंडर सदस्य लोधी विजेंद्र सिंह जी, ए जी एम भेल हरिद्वार व प्रदेश संरक्षक लक्ष्य फाउंडेशन लोधी राजकुमार जी, जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी जी, महामंत्री तीरथ प्रकाश लोधी जी, मंत्री विजयपाल सिंह लोधी जी, अश्वनी सिंह लोधी जी कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयप्रकाश लोधी जी, जिला मीडिया प्रभारी अमित लोधी जी व बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.