17 August 2026

बीएचईएल इम्पलाईज कम्युनिटी सेंटर सोसायटी हरिद्वार द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया- श्री रंजन कुमार

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार बीएचईएल इम्पलाईज कम्युनिटी सेंटर सोसायटी हरिद्वार द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सामुदायिक केंद्र सेक्टर एक में आयोजित समारोह का शुभारम्भ,भेल गीत के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भेल परिसर के सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति गानों पर डांस, लघु नाटिका एवं देश गीत शामिल थे। बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा (महाप्रबंधक गुणवत्ता) ने सभी महाप्रबंधकगण, यूनियंन, फेडरेशन आदि सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया।

 

समिति के सचिव अरुण कुमार सामुदायिक केंद्र द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। सामुदायिक केंद्र के उपाध्यक्ष नरेश नेगी द्वारा सभी स्कूलों के अध्यापक/ अध्यापिकाओ एवं बच्चों का धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने भारी बारिश में भी समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार द्वारा सामुदायिक केंद्र सेक्टर 1 में मुख्य हॉल का नवीनीकरण एवं लेडीज जिम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि श्री रंजन कुमार ने सामुदायिक केंद्र की टीम द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि देश के अमर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर, हमें आजादी का अमूल्य उपहार दिया है। उन्होंने सभी को 80वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।    

सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष नरेश नेगी,सचिव अरुण कुमार,कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, तथा सदस्यगण जागेश पाल,गोपाल शर्मा,चिरंजीवी कुमार, पवन कुमार सहित संपूर्ण सामुदायिक केंद्र कार्यकारिणी उपस्थित रही

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.