भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई
हरिद्वार भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के दर्शन को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यक्तित्व कभी-कभी ही पैदा होता है। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। हमारी सरकार उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के विकास के कार्यक्रम और योजनाएं बना रही है जिससे कि आम जन का विकास हो सके उत्तराखंड सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं जिससे कि गरीब, किसान, मजदूर , अनुसूचित , पिछड़े ,अगड़े वर्गों सहित सभी का विकास हो रहा है।
जनसंघ की स्थापना के समय से उन्होंने अपनी कुशल संगठन नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया साथ ही एकात्म मानववाद व अंतोदय के प्रणेता के रूप में अपने विचारों को आम आदमी के सामने रखा जो आज भी प्रासंगिक है।
1942 से उनका प्रचारक जीवन गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर, उ.प्र.) से प्रारम्भ हुआ। 1947 में वे उत्तर प्रदेश के सहप्रान्त प्रचारक बनाये गये। 1951 में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों के विरोध में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल छोड़ दिया। वे राष्ट्रीय विचारों वाले एक नये राजनीतिक दल का गठन करना चाहते थे। उन्होंने संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्री गुरुजी से सम्पर्क किया। गुरुजी ने श्रद्धये दीनदयाल जी को उनका सहयोग करने को कहा। इस प्रकार ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। दीनदयाल जी प्रारम्भ में उसके संगठन मन्त्री और फिर महामन्त्री बनाये गये। 1953 के कश्मीर सत्याग्रह में डा. मुखर्जी की रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु के बाद जनसंघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल जी पर आ गयी। वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे। लखनऊ में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की स्थापना उन्होंने ही की थी। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया, जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है।
राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उनके अंत्योदय के सिद्धांत पर ही भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति में शुचिता और आदर्शों की स्थापना की। उनके विचार आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित का जीवन सादगी और सिद्धांतों का प्रतीक था।
इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान,जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, तरुण नैय्यर, सीमा चौहान, रेशु चौहान,संजीव कुमार जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जोली प्रजापति संदीप खटाना,अभिनंदन गुप्ता, संदीप सिंघानिया, अरविंद कुशवाहा,कमल प्रधान, अभिनव चौहान, रंजना चतुर्वेदी, रंजीता झा, डॉ प्रदीप चौधरी, अम्बरीष सैनी, अंशु कुमार, विपिन शर्मा, सुधा राठौड़ , माया शर्मा ,चन्दकिरण सिंह,पंकज बागड़ी, नीतीश अहलूवालियासहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।



