30 September 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार कार्यालय परिसर,जगजीतपुर हरिद्वार में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

 

*जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से जगजीतपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में सिडकुल की 06 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया*

 

*रोजगार मेले में लगभग 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 09 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया*

 

हरिद्वार, 30 सितंबर 2026 सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर, जगजीतपुर हरिद्वार में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे हुआ, जिसमें सिडकुल हरिद्वार स्थित छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने अवगत कराया कि रोजगार मेले में रोजगार की तलाश कर रहे लगभग 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि नौ युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया।

प्र.जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार के लिए आवेदन एवं साक्षात्कार का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.