30 September 2026

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शोक संवेदना व्यक्त की

विज्ञापन

 

हरिद्वार 30 सितंबर 2026 राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.