कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर भरोसा जताया, वादे पर खरा उतरूंगा – सीपी सिंह
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस में शिवालिक नगर निवासी सीपी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के हाईकमान की सहमति से सीपी सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, उत्तराखंड का जिला कोटद्वार प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 
नियुक्ति पत्र मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवालिक नगर स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर भावुक होते हुए सीपी सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस में आज भी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र होती है।
उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण माहरा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, मदन लाल का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
सीपी सिंह ने कहा, “आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं ईश्वर को साक्षी मानकर वादा करता हूं कि मैं अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और बखूबी निभाऊंगा। मैं कोटद्वार जिले के हर बूथ, हर गांव, हर कार्यकर्ता तक पहुंचूंगा और अनुसूचित समाज की आवाज को बुलंद करूंगा। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा और आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।”
उन्होंने कहा कि कोटद्वार में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत किया जाएगा और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू की जाएगी।



