26 October 2026

ईशम सिंह को चमोली जिले का सह-प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव ईशम सिंह को चमोली जिले का सह-प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

ईशम सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अनुसूचित वर्ग के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संजय पाल, राजवीर सिंह चौहान, मोहन सिंह राणा , सतेन्द्र वर्मा, प्रेम सिंह प्रधान, विनोद कुमार, ए के नागपाल, तीर्थ पाल रवि, बालेश्वर सिंह, महेश प्रताप राणा, अमित अवसथि, मंजु रानी, सुनील चौहान,लव चौहान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईशम सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि ईशम सिंह के नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से चमोली जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.