29 October 2026

भागीरथ महोत्सव मेले में इंडियन आइडल सवाई भट्ट ने बिखेरा सुरों का जादू, उमड़ी भारी भीड़- मनोज यादव

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। सवाई भट्ट ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आदरणीय रामस्वरूप कोली भरतपुर लोकसभा राजस्थान, डॉ विशाल गर्ग भाजपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री जगदीश लाल पहावा, श्री प्रमोद शर्मा श्री राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष इंटक आदि मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव परमाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वरदिया व पदाधिकारियों ने इंडियन आइडल सवाई भट्ट का बुके, पटका एवं चुनरी भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव परमाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला सहित संतोष साहू, शिवनारायण शर्मा, विनोद शाक्य, सुनील प्रजापति, रविंद्र यादव, धनंजय यादव, रणवीर सिंह, नवनीत, पवन राठौर, विकास कुचेरिया,राम चन्द्र यादव, आशीष शुक्ला, हिमांशु सैनी, विमल कुशवाहा,रविंद्र उछोली, अंशुल गुर्व, राजीव शर्मा, विजय शंकर चौबे, मनोज मांझी, सुधीर शर्मा धस्माना, विनोद चौहान, हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन , रविंद्र उछोली,हरीश साहू,जे पी धीमान, अमित वालिया,शुशील त्रिपाठी, सचिन शर्मा ,धीरेन्द्र, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सवाई भट्ट की शानदार प्रस्तुति ने भागीरथ महोत्सव मेले की रौनक बढ़ा दी और दर्शकों को संगीत के यादगार पलों से सराबोर कर दिया।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.