5 November 2026

भेल नगर प्रशासन की समस्याओं को लेकर एटक यूनियन ने सौंपा ज्ञापन-संदीप चौधरी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

कर्मचारी आवासों एवं भेल उपनगरी की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग, समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

 

हरिद्वार। भेल हरिद्वार की उपनगरी में निवास करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को लंबे समय से विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एटक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमान नगर प्रशासक महोदय, भेल हरिद्वार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने नगर प्रशासन का ध्यान कर्मचारियों के आवासों, सड़कों, पार्कों, सफाई व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की ओर आकर्षित किया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

1. कर्मचारी आवासों के आसपास, बाढ़, पेड़-पौधों की छंटाई, कटाई की वजह से इकट्ठा हुवे हार्टिकल्चर वेस्ट को आवासों के सामने से उठवाने हेतु उचित कार्यवाही की जाये।

2. आवासों के सामने एवं आसपास की जर्जर सड़कों का नवीनीकरण कराया जाए।

3. आवासों के सामने एवं बीच में स्थित पार्कों का उचित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए।

4. आवासों की मरम्मत से संबंधित आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

5. आवासों की सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा संबंधित कार्यों की नियमित जांच की जाए।

6. ऑनलाइन शिकायतों का वास्तविक समाधान किए बिना उन्हें पोर्टल से बंद न किया जाए।

7. कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जाए।

8. भेल के मैदानों का विभिन्न आयोजनों के बाद उचित रखरखाव एवं पुनः व्यवस्थित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

9. उपनगरी में जगह-जगह पेयजल पाइपलाइन की लीकेज एवं अन्य जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।

10. कर्मचारी आवासों में आवश्यक मरम्मत, पेंटिंग, कंक्रीट एवं बिजली से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

11. नव नियुक्त कर्मचारियों को आवंटित आवासों में आवश्यक मरम्मत एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें आवास में रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त उपनगरी में निवास करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवासीय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

एटक यूनियन का कहना है कि भेल की उपनगरी केवल कर्मचारियों के रहने का स्थान नहीं, बल्कि हजारों परिवारों का घर है। इसलिए यहां स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क, पार्क एवं आवासों के रखरखाव जैसी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। कर्मचारियों को अपनी ही उपनगरी में बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़े, यह उचित नहीं है।

यूनियन ने नगर प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

एटक यूनियन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सम्मानजनक जीवन और बेहतर आवासीय सुविधाओं के लिए यूनियन निरंतर आवाज उठाती रहेगी।

इस दौरान एटक के अध्यक्ष का. नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी सहित वरिष्ठ साथी नरेश सिंह, विकास कुमार, नरेश नेगी, गोपाल शर्मा, रोहित सिंह, नरेश सैनी, अजीम खान, जितेंद्र चहल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.