12 August 2026

संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में भक्तजनों ने गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया:- स्वामी हरिश्चंद्र पुरी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार कनखल दक्ष रोड स्थित शिव शक्ति पीठ में पंच दिवसीय शतचंडी हवन यज्ञ का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी हरिश्चंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा है आज कार्यक्रम के दौरान आश्रम में एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ इस अवसर पर संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में भक्तजनों ने गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव परम पूज्य श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा गुरुजनों का सानिध्य और धर्म कर्म ही मनुष्य को भवसागर पार ले जाता है गुरुजनों की महिमा इस संसार में बड़ी ही अपरंपार है गुरु ही भक्तों को उंगली पकड़कर भवसागर पार कराते हैं भवसागर की नैया के गुरु ही तारणहार है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री हरिश्चंद्र पुरी जी महाराज ने सभी भक्तजनों पर अपने ज्ञान की वर्षा करते हुए कहा भगवान बड़े दयालु होते हैं वह भक्तों की पुकार सुनकर दौड़े चले आते हैं अरे एक बार सच्चे मन से पुकारो तो सही संत महापुरुषों का सानिध्य भक्तों को कल्याण की ओर अग्रसर करता है इस संसार में दो प्रकार की गंगा हैं एक तो मां भागीरथी जिन स्नान करने मात्र से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं उसका तन मन पावन हो जाता है दूसरी गंगा संत महापुरुष है जिनका पावन सानिध्य मनुष्य की अंतरात्मा को पावन कर देता है संतो के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप समाप्त कर उसे कल्याण की ओर अग्रसर करती है इस अवसर पर अनेकों संत महापुरुष कार्यक्रम में पधारे हुए थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.