श्री गंगा भक्ति आश्रम का 43 वा वार्षिक उत्सव गंगा दशहरा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 14 जून 2024 से बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है
प्रमोद कुमार हरिद्वार
मनोज ठाकुर हरिद्वार खड़खड़ी स्थित श्री गंगा भक्ति आश्रम का 43 वा वार्षिक उत्सव गंगा दशहरा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 14 जून 2024 से बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर श्री राम चरित्र मानस पाठ वैदिक ब्राह्मणो द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण पूजन के साथ-साथ अनेको कार्यक्रम आश्रम में संपन्न किए जाएंगे इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के पीठाधीश्वर श्री महंत 1008 परम पूज्य कमलेशानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर प्रातः स्मरणीय परम पूज्य 1008 स्वामी राघवानन्द सरस्वती जी महाराज ने संपूर्ण विश्व में ज्ञान की अलख जगई तथा भक्तजनों को कल्याण का मार्ग दिखाया देश के कोने-कोने में हजारों भक्तजनों ने गुरुदेव के ज्ञान का अमृत रसपान कर अपने जीवन को धन्य किया उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए हम आश्रम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं के अनुरूप उन्ही के मार्गदर्शन में उन्हीं की कृपा अनुसार आश्रम में निरंतर धर्म कर्म के कार्य चलते रहते हैं संत महापुरुषों का पावन सानिध्य प्राप्त होता रहता है आश्रम से नित्य निरंतर ज्ञान की गंगा बहती रहती है जिसमें गोते लगाकर भक्तजन अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ करते रहते हैं।
 

