अगर मन में आस्था होगी तो भगवान राम से मिलना अवश्य होगा श्री महंत रघुबीर दास जी महाराज
विज्ञापन
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से ज्ञान की गंगा का प्रवाह करते हुए आश्रम के श्री महंत 1008 परम विभूषित परम वंदनीय श्री रघुबीर दास महाराज ने कहा अगर भगत के मन में सच्ची आस्था है और भगवान राम के दर्शनों की अभिलाषा है तो भगवान राम से मिलना एक दिन अवश्य होगा यह भक्त और भक्ति पर निर्भर करता है कि वह अपने आराध्य को किस मन के भाव से पुकार रहा है किंतु अगर मन में आस्था सच्ची है और भगवान से मिलने की ललक है तो भगवान से मिलना अवश्य होगा सिर्फ अपनी भक्ति को माता शबरी की तरह साधने की आवश्यकता है
 
विज्ञापन

