16 August 2026

श्री पंच दसनाम आह्वान अखाड़े में हरियाणा गंगा टेहडी से पधारे पंचधुनि तपस्या पूर्ण कर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 27 जून 2024 भूपतवाला स्थित श्री पंच दसनाम आह्वान अखाड़े में हरियाणा गंगा टेहडी से पधारे श्री महंत बसंत गिरी जी महाराज ने अपने गुरु भाई श्री महंत हनुमान गिरी जी महाराज की पंचधुनि तपस्या पूर्ण होने पर हरिद्वार पधारकर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए पंच दसनाम आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत स्वामी चेतनानन्द गिरि जी महाराज ने कहा देश में सुख शांति समृद्धि बनाए रखने हेतु तथा विश्व में शांति की स्थापना हेतु तपस्वी संत महंत हनुमान गिरी जी महाराज ने पंचधुनि तपस्या पूर्ण की इस उपलक्ष में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रम के महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया श्री महंत स्वामी चेतनानंद गिरि जी महाराज ने कहा संत महापुरुष का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत बसंत गिरी जी महाराज ने कहा मेरे गुरु भाई श्री महंत हनुमान गिरी जी महाराज की पंचधुनि तपस्या पूर्ण होने पर संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में विशाल भंडारा आयोजित किया गया है संत समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं उनकी ईश्वर आराधना जगत कल्याण की भावना को ध्यान में रखकर की जाती है की ईश्वर की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे देश में खुशहाली और सुख समृद्धि का वास हो विश्व भर में शांति का माहौल स्थापित हो भजन ही इस संसार में लोक और परलोक सुधारने का माध्यम है इस अवसर पर श्री महंत हनुमान गिरि जी महाराज ने कहा मां गंगा की पावन नगरी संत महापुरुषों का पावन सानिध्य बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है इस नगरी में संत महापुरुषों के रूप में चलते-फिरते तीर्थ के दर्शन होते हैं तीर्थ के दर्शन करने के लिए हमें खुद चलकर जाना पड़ता है लेकिन इस नगरी में संत महापुरुषों के रूप में कदम कदम पर चलते फिरते तीर्थ संत महापुरुषों के दर्शन बड़े ही सौभाग्यशाली लोगों को प्राप्त होते हैं पंचधुनि तपस्या भक्तों की मनोरथ पूर्ति हेतु तथा विश्व में शांति बनाए रखने की प्रार्थना हेतु उनके माध्यम से की गई इस अवसर पर विशाल भंडारे में सभी संत महापुरुषों तथा भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री महंत शिव शंकर गिरी महाराज श्री महंत इन्द्र गिरी महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज श्री महंत हनुमान गिरी महाराज श्री महंत भोलागिरी महाराज महंत थानापति वर्णेश्वर पुरी महाराज श्री महंत बसंत गिरी महाराज थानापति जय भारती महाराज अष्ट कौशल महंत नरोत्तम गिरी महाराज महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज श्री स्वामी नागेंद्र गिरी महाराज श्री सतपाल महंत शुक्र गिरी महाराज महंत कमलेशानंद महाराज महंत मस्त गिरी महाराज महंत मुरारी दास महाराज महंत विनोद महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत स्वामी दयालगिरी महाराज थानापति महंत धीरेंद्र पुरी महाराज श्री महंत पुरण गिरी महाराज महंत कुंभ भारती महाराज महंत रवि देव महाराज महाराज कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज श्री महंत रघुबीर दास महाराज सिरी महंत विष्णु दास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत साध्वी रंजना दास महाराज कोतवाल रामेश्वर महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.