कनखल संदेश नगर स्थित श्री परमधाम आश्रम मे 9 जुलाई से 18 जुलाई 2024 तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा

विज्ञापन

हरिद्वार( समाचार माध्य ठाकुर मनोज कुमार )कनखल संदेश नगर स्थित श्री परमधाम आश्रम मे 9 जुलाई से 18 जुलाई 2024 तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है श्री राम कथा का श्रवण कर भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ कर रहे हैं आगामी 17 जुलाई 2024 को अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द पुरी जी महाराज के पावन श्री चरणों में श्रद्धांजलि सभा एवं आरती का आयोजन होगा इस अवसर पर एक भव्य कलश शोभायात्रा भी आश्रम से निकल गई जिसमें भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे पावन श्री राम कथा के आयोजन से आसपास का वातावरण अति पावन हो गया है जिसके चलते स्थानीय नागरिक तथा संत भक्तगण श्री राम कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं परम पूज्य श्री दीनबंधु दास जी महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण कर भक्तजन मंद मुग्ध हो रहे हैं इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य श्री दीनबंधु दास जी महाराज ने कहा भगवान राम की पावन कथा भक्तों के जीवन को भवसागर पार करा देती है जो भी भक्त सच्चे मन से इस पावन कथा का श्रवण करते हैं व राम नाम लिखे पत्थरों के समान तैर कर भवसागर पार हो जाते हैं उनका लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.