संदेश नगर स्थित श्री परमधाम आश्रम मे श्री राम कथा का श्रवण कर भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ कर रहे हैं
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार संदेश नगर स्थित श्री परमधाम आश्रम मे श्री राम कथा का श्रवण कर भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ कर रहे हैं आगामी 17 जुलाई 2024 को अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द पुरी जी महाराज की पावन कृपा अनुसार श्री राम कथा का भव्य आयोजन श्रोताओं की भारी संख्या में उपस्थिति में चल रहा है कथा के दूसरे दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती के विवाह का सुंदर दृष्टांत सुना कर कथा व्यास परम पूज्य श्री दीनबंधु जी महाराज ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया भगवान शिव भगवान राम के आराध्य हैं और भगवान राम भगवान शिव के आराध्य हैं जब राम नाम लिखने से पत्थर तैर सकते हैं तो राम नाम की गाथा गाने से यह मनुष्य जीवन भी सार्थक हो सकता है भगवान राम की महिमा बड़ी ही अपरंपार है जिसने भी सच्चे मन से भगवान राम की महिमा का गुणगान किया वह भवसागर पार हो गया महर्षि वाल्मीकि ने राम नाम भजा त्रिकालदर्शी कहलाए माता अहिल्या ने राम नाम भजा भगवान राम की एक ठोकर से पत्थर रूपी शीला से महिला में तब्दील होकर परमधाम पहुंची
 

