परमात्मा ने सिर्फ आज बनाया है कल मानव का बनाया हुआ है इसलिए कल कभी आता ही नहीं जो भी करना है आज करो श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 11 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) गंगा भक्ति आश्रम खड़खड़ी के परमाध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा आज मनुष्य की जरूरत है और कल कभी उसके जीवन में आता ही नहीं कहने का तात्पर्य यह है जिसे आप कल कह रहे हैं जब आपके जीवन में वह आयेगा तो वह कल नहीं होगा आज बनकर आयेगा उसे आज आप कल कह रहे हैं लेकिन कल को उसे कल नहीं आज कहेंगे इसलिये अगर आपको कोई अच्छा कार्य करना है तो उसे कल पर मत छोड़ो उसे आज ही करो क्योंकि जिसे आप कल कह रहे हैं
वह कल कभी आपके जीवन में नहीं आयेगा वह आज बनकर ही आयेगा अगर हरि भजन करना है तो आज ही आरंभ करें अगर दान यज्ञ अनुष्ठान करना है तो आज ही करें अगर कोई अच्छी शुरुआत करनी है तो आज ही करें लंकापति रावण स्वर्ग को सीढी लगाने का अपना संकल्प कल के चक्कर में कभी पूरा नहीं कर पाया क्योंकि कल कभी जीवन में आता ही नहीं वह कहता रहा पानी से काई दूर कर दूंगा स्वर्ग को सीढ़ी लगा दूंगा आग से धुआं निकलना बंद कर दूंगा सोने में सुगंध कर दूंगा किंतु कल करूंगा और वह कल उसके जीवन में कभी नहीं आई और कल कल करते हुए चला गया इसलिए कल करे सो आज कर आज करे सो अब जग में परलय आयेगी फिर कब करेगा कब किसी भी कार्य को मनुष्य को कल पर नहीं छोड़ना चाहिये ईश्वर ने आज बनाया है आज में जियो क्योंकि कल कभी नहीं आयेगी अगर आयेगी जिसे आप कल कह रहे हैं वह कल को आपके जीवन में आज बन जायेगा

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.