15 August 2026

साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री श्री भगवान दास महाराज भक्तों के सच्चे पथ दर्शक होने के साथ-साथ ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे श्री महंत विष्णु दास महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 1 मार्च 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्रवण नाथ नगर स्थित श्री रामानन्द आश्रम आचार्य महापीठ में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन श्री श्री महामंडलेश्वर 1008 भगवान दास जी महाराज की सप्तम पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनायी गई इस अवसर पर एक विशाल संत समागम आश्रम में आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते

 

हुए जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज ने कहा साकेतवासी भगवान दास जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सागर थे उनकी पावन पुण्यतिथि पर हम उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए गुरु श्री गुरु राम सेवक उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा परम पूज्य साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री भगवान दास जी महाराज एक विद्वान तपो मूर्ति संत थे उनके बारे में कुछ कहना और बताना सूर्य को दीपक दिखाने के सामान है उनके ज्ञान तपोबल के प्रभाव से सभी परिचित है महाराज जी इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल तेजवान सूर्य थे वे लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं जिन्हें उनके सानिध्य प्राप्त हुआ परम पूज्य महाराज जी का सानिध्य हम लोगों को भी प्राप्त हुआ और हमारा जीवन गौरवान्वित हो गया उन्होंने भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने के साथ-साथ भक्तों के बीच ज्ञान की गंगा बहाई धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को भगवान राम के चरणों तक पहुंचने का मार्ग दिखाया ऐसे परम तपस्वी गुरु मूर्ति की पावन पुण्यतिथि पर हम उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर बोलते हैं श्री रामानंद आचार्य महपीठ के महंत महामंडलेश्वर श्री प्रेम दास महाराज ने कहा हमारे गुरुदेव श्री श्री साकेतवासी भगवान दास जी महाराज ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे उनके ज्ञान का प्रताप आज भी आश्रम तथा भक्तजनों के बीच विद्यमान है वे सूक्ष्म रूप में आज भी हम लोगों के बीच विद्यमान है इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के परमाध्यक्ष श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा परम पूज्य साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री श्री भगवान दास जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर देव तुल्य थे सभी के सच्चे पथ दर्शक एवं मार्गदर्शक थे ऐसे संत जीवन में बिरला ही मिल पाते है पर हम लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं जो हमें उनका मार्गदर्शन और सानिध्य दोनों ही प्राप्त हुए ऐसे तपो मूर्ति ईश्वर स्वरूप गुरु मूर्ति की पावन पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं पुजारी श्री सत्यानन्द दास महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव आज भी हम लोगों के हृदय तथा मस्तिष्क पटल पर उसी प्रकार विद्यमान है उनका पावन सानिध्य हमारे जीवन को आज भी आलोकित कर रहा है बड़े ही भाग्यशाली लोगों को ऐसे पावन गुरु का सानिध्य प्राप्त होता है परम पूज्य गुरुदेव की पावन पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं इस अवसर पर महामंडलेश्वर चिद विलासानन्द महाराज महामंडलेश्वर गंगादास उदासीन महाराज महामंडलेश्वर महंत सूर्य देव महाराज महंत हरिदास महाराज महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत हरिदास महाराज महंत रवि देव महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत धनेश्वर दास महाराज महंत हेमंत दास महाराज महंत साध्वी गंगादास महाराज महंत केशवानंद महाराज महंत प्रेमानंद महाराज महंत आकाश गिरी महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज पुजारी सत्यानंद दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज राम जी रामदास जी महाराज धर्मदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में अनेकों आश्रमों से आये महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा भक्तगण उपस्थित थे इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.