18 August 2026

भगवान राम की भक्ति और सनातन संस्कृति में जन्म बड़े ही सौभाग्य की बात श्री महंत रघुवीर दास महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 16 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में अपने श्री मुख से भक्त जनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के श्रीमहंत परम वंदनीय शास्त्रों के परम विद्वान ज्ञाता रघुवीर दास महाराज ने कहा वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें भगवान राम की भक्ति प्राप्त होती है जीवन में बहुत से लोगों को सब कुछ मिल जाता है किंतु अपना लोक एवम परलोक सुधारने के लिये भक्ति नहीं मिलती जिन्हें सुख सुविधा और संसाधनों की चकाचौंध में अपने कल्याण का मार्ग भक्ति का मार्ग दिखाई ही नहीं देता वे लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं जिन्हें भगवान राम की भक्ति और सनातन संस्कृति वाले धर्म में सनातन संस्कृति के जनक भारत भूमि में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है वरना वह विदेशी आज हमारी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं हमारे देवी देवताओं के चरणों में नृत मस्तक हो रहे हैं भक्ति और सनातन दोनों एक साथ प्राप्त होना बड़े ही भाग्य की बात उनका जीवन किसी तीर्थ से कम नहीं क्योंकि उनके कर्म और धर्म दोनों में भक्ति विद्यमान है

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.