चिंता जिन्दे लोगों को जलाती है और चिता मुर्दों को जलाती है किंतु सनातन सर्वोपरि बोले गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 18 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज की पावन अध्यक्षता में अखाड़े की एक बैठक हरिद्वार में संपन्न हुई अखाड़े की आगामी गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज ने कहा अखाड़ा शीघ्र ही चतुर्थ महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित कर परम विद्वान संतो को महामंडलेश्वर की उपाधि से अलंकृत कर उन्हें सम्मान प्रदान करेगा अखाड़ा इस वर्ष अखाड़े से सवा लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निरंतर पूर्ण करने की दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है अखाड़े के तपस्वी साधु संत भजन कीर्तन सत्संग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को ज्ञान का संवर्धन कराने में लगे हैं क्योंकि जो तेरा मेरा इसका इसका उसका में लगे रहते हैं उनका जीवन चिंता ग्रस्त होता है और इस संसार में चिंता जिन्दे लोगों को जलाती है और चिता मुर्दों को जलाती है और चिता में सिर्फ एक बार जलन पड़ता है और चिंता में हर पल हर घड़ी हर रोज जलना पड़ता है इसलिये अपने जीवन को चिंता मुक्त करें सामाजिक धर्म कर्म और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराये अखाड़े से जुड़कर विश्व भर में गुरु श्री गोरखनाथ भगवान के आदर्श तथा सनातन परंपरा पहुचाने और भारतीय सभ्यता संस्कृति अचार विचार और सनातन के प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे यह मानव जीवन बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है अपने देश धर्म और सनातन के लियें इस में से कुछ कुछ समय खर्च करें इस पावन पुण्य से आपका यह जीवन तो सार्थक हो ही जायेगा साथ-साथ परलोक भी सुधर जायेगा
 

