21 August 2026

चैनलों की तरह फर्जी आईडी लेकर घूमने वाले खानाबदोश लोगों पर हो कार्यवाही पत्रकारिता की आड़ में खानाबदोश जनमानस के साथ कर रहे छल

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 1 मई 2025 पत्रकारिता जगत की आड़ में कुछ जाहिल लोग चोरों की तरह ग्रोह बनाकर चैनलों की तरह आईडी हाथ में लियें किसी के भी कार्यक्रम में घुस जाते हैं ऐसे लोगों से सतर्क रहें अगर कोई पत्रकार बताकर आपके पास आता है तो इसकी पुष्टि के लियें जिला सूचना कार्यालय अथवा जिला प्रशासन से स्पष्ट कर ले कि वह पत्रकार जो आपके पास आया है वह वास्तव में ही पत्रकार है या कोई इस आड़ में खानाबदोश जिंदगी जीने वाले बहुरूपिये है ऐसे लोग संपूर्ण पत्रकारिता जगत को कलंकित कर रहे हैं जो पत्रकारिता की आड़ में लोगों के कार्यक्रम में घुस जाते हैं और अपनी लालसा पूर्ण कर खा पी कर निकल जाते हैं अगले दिन समाचार कहीं नहीं होता अगर होता भी है तो एक आध किसी छोटे-मोटे पोर्टल पर अनाप-शनाप उल्टा सीधा गलत लिखा हुआ ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो चैनल वाले बता कर आम जनमानस को ठग रहे हैं अनाधिकृत आईडी लेकर अपने हाथों में घूमते हैं ऐसे लोगों की शिकायत करने से पूर्व जब वे आपके पास आये तो चुपके से उनकी रिकॉर्डिंग करें कि उनकी क्या मांग है वह क्या कह रहे हैं अगले दिन अगर आपका समाचार किसी बड़े चैनल पर नहीं दिखाई देता तो उनका फोन नंबर भी ले और उनकी शिकायत अपने स्थानीय प्रशासन से करें यह लोग साइबर ठगो से भी खतरनाक है जो आपके हाथों से ही आपकी जेब खाली कर जाते हैं किंतु किसी वास्तविक सही पत्रकार के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या असुविधा सहन नहीं की जायेगी ऐसे मामलों में सतर्कता ही बचाव का माध्यम होती खास तौर से यह लोग आश्रम मठ मंदिर अखाड़े में तथा संस्थाओं के कार्यक्रमों में अपना शिकार ढूंढते हैं इन लोगों के साथ एक आद छोटे-मोटे साप्ताहिक पाक्षिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि या अन्य भी उनकी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो ग्रोह बनाकर किसी के भी साथ कहीं भी घुस जाते हैं और अपने आप को चैनल वाला बात कर जिनके यहां जाते हैं उन्हें छल लेते हैं वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द ने ऐसे गलत परिचय देने वाले खानाबदोश लोगों से सभी को सतर्क रहने की सलाह दी अगर कोई पत्रकार अनधिकृत रूप से आप पर किसी लालसा के तहत दवा बन रहा है तो उसके विरुद्ध आवाज़ उठाये प्रशासन को उनकी करतूतों के बारे में बताये ताकि कोई फर्जी चैनल वाला बनकर गलत आईडी बनाकर किसी को ठग्गी का शिकार न बन पाये और जो सही लोग हैं सही मीडिया करनी है सही चैनलों के पत्रकार हैं उनके सम्मान को इसी प्रकार की ठेस ना पहुंच पाये अगर समाचार के बदले आपसे कोई कुछ मांगता है या लालसा रखता है तो उसका विरोध करें पत्रकार कभी भी अपना प्रलोभन प्रदर्शित नहीं कर सकता इसलिए सावधान हो जाइये फर्जी आईडी लेकर घूमने वालों से उनकी सही से पुष्टि करना आवश्यक है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.