19 August 2026

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में भेल मेन गेट पर स्कूल DPS के बच्चो द्वारा उत्पात के खिलाफ भेल प्रबंधन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक भेल के श्रम संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू)हरिद्वार के नेतृत्व में दिनांक 3 जनवरी को भेल मेन गेट पर भेल स्टेडियम के पास भेल उपनगरी में स्थित नामी स्कूल DPS के बच्चो द्वारा उत्पात के खिलाफ भेल प्रबंधन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया ।

 

निफ्टू के महामंत्री श्री विकास सिंह जी ने बताया कि दिनांक 3 को DPS स्कूल के छात्रों द्वारा भेल स्टेडियम के पास अपने चार पहिया वाहनों से स्टंट करना एवम तेज आवाज में गाने बजाते हुए छात्रों द्वारा बेहद खतरनाक तरीके से उत्पात मचाया गया । जिससे वहां से आने जाने वाले कर्मचारियों की जान जोखिम में डाली एवम उपनगरी का माहौल खराब किया गया।

इसके खिलाफ भेल श्रम संगठनों ने भेल प्रबंधन एवम पुलिस अधीक्षक महोदय को इस प्रकरण में प्रयुक्त वाहनों पर चालान एवम छात्रों को भी नसीहत देने की बात कही गई है ।

जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना कोई दोबारा न कर सके ।

ज्ञापन देने वालो में HEWTU से विकास सिंह, AIBEU HEEP से गगन वर्मा, AIBEU CFFP से राजकुमार,cffsu से सचिन चौहान, cffwu से डी .के दास के साथ अनेक कर्मचारी शामिल रहे ।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.