हरेला पर्व पर चंडीदेवी क्षेत्र में बृहद पौधारोपण, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोपा पौधा

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

माता अंजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ हरियाली का महायज्ञ

 

 

हरिद्वार, 19 जुलाई 2026 प्रकृति और संस्कृति के प्रतीक हरेला पर्व महोत्सव के अवसर पर आज हरिद्वार के नील पर्वत स्थित चंडीदेवी क्षेत्र हरियाली की खुशबू से महक उठा। यहां माता अंजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में, पूज्य महंत श्री सतीश महाराज जी के संयोजन में और परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री ललितानंद महाराज, महंत श्री भारत माता मंदिर के पावन सानिध्य में एक बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में हरिद्वार के सम्मानित जिलाधिकारी महोदय *श्री मयूर दीक्षित* ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। डीएम ने स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसे सहेजने की प्रेरणा देता है।

 

*”पौधा लगाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है” – संतजन*

इस अवसर पर पूज्य महंत श्री सतीश महाराज ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। चंडीदेवी जैसी पवित्र भूमि पर पौधारोपण करके हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की नींव रखी है।

 

महामंडलेश्वर श्री ललितानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सनातन संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। हरेला पर्व पर किया गया यह पौधारोपण धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से अत्यंत पुण्य का कार्य है।

 

माता अंजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत चंडीदेवी क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, आंवला और फलदार पौधों सहित सैकड़ों पौधे रोपित किए गए। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट द्वारा ली जाएगी।

 

*सेवा संस्थाओं की रही सक्रिय भागीदारी*

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर *डॉ. जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, मंगलम सेवा ट्रस्ट, हरिद्वार* सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, संतगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर “हर घर हरियाली” का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित जनों ने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.