“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत टीम संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने किया वृक्षारोपण- रंजीता झा

विज्ञापन

 हरैला पर्व पर विधायक आदेश चौहान के सहयोग से लगाया गया पौधा, रंजीता झा बोलीं – “पेड़ लगाओ, धरा बचाओ”

हरिद्वार, 2026 सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था संकल्प सेवा परमो धर्म  ट्रस्ट ने हरैला पर्व के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

माननीय प्रधानमंत्री “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत टीम संकल्प द्वारा रानीपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री आदेश चौहान द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधे का विधिवत वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के *सलाहकार श्री कमलाकर शास्त्री ,सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सह-सचिव श्री हरिनारायण त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर, मंत्री श्रीमती माया देवी, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती अंजली अग्रवाल,श्री रण विवेक सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधा लगाया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने कहा, “आज हरैला पर्व पर हमने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर प्रकृति को समर्पित किया है। पेड़ ही जीवन हैं। अगर धरती को बचाना है तो हमें हर घर, हर गली और हर मोहल्ले में पेड़ लगाने होंगे। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का कार्य करता रहा है। हमारा नारा है – ‘पेड़ लगाओ, धरा बचाओ’। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी के इस दूरदर्शी अभियान और माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी के सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। टीम संकल्प आगे भी इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएगी।”_

*विधायक का मिला सहयोग*

ट्रस्ट की ओर से माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान का पौधे उपलब्ध कराने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भी अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.