ज्वाला दास आश्रम कड़छ की नई प्रबंधन समिति गठित, अध्यक्ष तीर्थपाल रवि बोले – “सेवा ही सच्ची भक्ति है” 

विज्ञापन

 संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, आस्था के केंद्र ज्वाला दास आश्रम, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर, हरिद्वार में आश्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

नवगठित प्रबंधन समिति मैं मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारी बनाए गए जिसमें संयोजक महात्मा सोमदास,सह-संयोजक चंद्रपाल,अध्यक्ष तीर्थपाल रवि,उपाध्यक्ष पदम कुमार,सचिव पुनीत कुमार पार्षद प्रतिनिधि,ऑडिटर सतीश कुमार दुबे,प्रचार मंत्री नरेंद्र सिंह सेठी एवं वेद प्रकाश आदि

बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मपाल, रवि प्रकाश, राजेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार रवि, टेकचंद आजाद, अशोक हरदयाल, अशोक कुमार दुबे, चंद्रपाल सिंह, प्रकाश चंद, नारायण सिंह, संसार सिंह, रूप कमल, राजन कुमार, श्यामल कुमार दुबोडीया, जगदीश प्रसाद, महात्मा सोमदास, नरेंद्र कुमार, सोनू, प्रदीप कुमार, रणधीर, बलबीर सिंह, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नई समिति को शुभकामनाएं दीं।

आगामी कार्यक्रम तय

नई समिति ने आश्रम के दो प्रमुख धार्मिक आयोजन की तिथियां भी घोषित कीं:

1. 12 अगस्त 2026,आश्रम परिसर में विशाल सत्संग संत-महात्मा भजन-कीर्तन और प्रवचन देंगे।

2. 13 अगस्त 2026, बुधवार – भव्य भंडारा हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था।

 इस अवसर पर अध्यक्ष तीर्थपाल रविनव नियुक्त अध्यक्ष तीर्थपाल रवि  ने कहा,कि “ज्वाला दास आश्रम हमारी आस्था का प्रतीक है। आज हमें जो जिम्मेदारी मिली है, यह पद नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। हमारी पूरी टीम का संकल्प है कि आश्रम को और अधिक भव्य और दिव्य बनाया जाएगा।

12 अगस्त में हम स्वामी ज्वाला दास महाराज मे बाहर से आए हुए साधु संतों हुए स्थानीय संतो द्वारा विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के गुरु वाणी सखी एवं अन्य भजन कीर्तन कर ज्ञान लेंगे और 13 अगस्त के भंडारे में यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे। मैं क्षेत्र के सभी भक्तों और दानदाताओं से अपील करता हूं कि इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले व सहयोग करें। सेवा ही सच्ची भक्ति है। हम सब मिलकर ज्वाला दास महाराज के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।”_

सह-संयोजक चंद्रपाल ने कहा कि युवाओं को भी धार्मिक कार्यों से जोड़कर आश्रम की परंपराओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 12 और 13 अगस्त के कार्यक्रमों में परिवार सहित पधारने की अपील की है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.