संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के कांवड़ प्राथमिक उपचार शिविर 2026 में हरिद्वार के गणमान्य जनों ने की भोलों की सेवा, टीम का उत्साहवर्धन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के द्वारा संचालित *कांवड़ प्राथमिक उपचार शिविर 2026 में आज हरिद्वार के अनेक गणमान्य जन शिविर में पहुंचे और भोलों की सेवा कर टीम संकल्प का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर शिविर में संकल्प के उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण तिवारी,सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री उमेश शर्मा,पूर्व सामुदायिक सदस्य श्री रमेश चंद्र शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर श्रीमती संगीता राणा,श्री मुकेश राणा,पूर्वांचल जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बृज गोपाल शुक्ल, महासचिव श्री नागेश पटेल, ट्रांसपोर्टर श्री श्यामाचरण शुक्ल, रामधाम के पुजारी श्री कमलाकर शास्त्री,बहदराबाद हनुमान मंदिर के पुजारी श्री दिनकर पाण्डेय आदि ने पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

शिविर की सह संयोजक श्रीमती रीनू तोमर,मंत्री श्रीमती माया देवी व अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से सेवाएं दीं।

संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा,सचिव श्री तरुण कुमार शुक्ल एवं संयोजक श्री सचिन चौधरी ने पटका पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

सभी सम्मानित गणमान्य जनों ने संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और तन-मन-धन से सहयोग का भरोसा दिलाया।

सभी ने कहा कि शिविर में कांवड़ियों की सेवा करना वास्तव में “सेवा परमो धर्म” की भावना को चरितार्थ करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.