10 August 2026

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने पशुपतिनाथ मंदिर में कराया भव्य रुद्राभिषेक, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

*हरिद्वार/बहदराबाद:* सावन माह के पावन अवसर पर *संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट परिवार* द्वारा *रामधाम कालोनी, बहदराबाद स्थित पशुपतिनाथ मंदिर* में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यह विशेष पूजा सम्पन्न हुई।

 

रुद्राभिषेक *पंडित कमलाकर शास्त्री जी, पंडित अंकित शास्त्री, पंडित शारदा प्रसाद मिश्रा, पंडित श्याम सलोने और पंडित पंकज द्विवेदी जी* के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में *संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा* सहित समस्त संकल्प परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर *संतोष झा, तरुण कुमार शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, गोल्डी शुक्ला, तुषार शुक्ल, शौर्य कांत झा, रिदम झा और सान्वी* सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

पूजा के उपरांत संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा सहित सभी सदस्यों ने पंडित जी से हाथ में कलावा बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

*पंडित कमलाकर शास्त्री जी* ने संकल्प परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि _”सम्पूर्ण संकल्प परिवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहे। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट भगवान की कृपा से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एक अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित हो।”_

रुद्राभिषेक के पश्चात *संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट परिवार* ने पूरे देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

*संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा* ने कहा कि _”भोलेनाथ की कृपा से ही हम सेवा के कार्य कर पा रहे हैं। आज रुद्राभिषेक कर हमने देश और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। संकल्प परिवार आगे भी इसी भाव से समाज सेवा करता रहेगा।”_

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान शिव से आशीर्वाद लिया।

*हर हर महादेव।*

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.