16 November 2026

27 साल के संगठनात्मक संघर्ष के साथ संजीव चौधरी ने रानीपुर से ठोकी दावेदारी, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को सौंपा आवेदन

विज्ञापन

हरिद्वार। 26-भेल रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भाजपा हरिद्वार के जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने राज्यसभा सांसद आदरणीय कल्पना सैनी जी को अपना आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने अपने 1999 से लेकर अब तक के सभी संगठनात्मक, सामाजिक, सरकारी व चुनावी दायित्वों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया है।

*संजीव चौधरी का पूरा संगठनात्मक परिचय -*

 

*वर्तमान दायित्व -*

– जिला महामंत्री – भाजपा हरिद्वार

– प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय व्यापार मंडल (वर्तमान सामाजिक जिम्मेदारी)

*पूर्व में रहे दायित्व (1999 से) -*

– प्रमुख – एबीवीपी रानीपुर

– जिला विभाग संयोजक – विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार

– मंडल महामंत्री – लघु उद्योग प्रकोष्ठ मंडल हरिद्वार

– मंडल अध्यक्ष – लघु उद्योग प्रकोष्ठ मंडल हरिद्वार

– मंडल अध्यक्ष – युवा मोर्चा मंडल रानीपुर

– मंडल महामंत्री – मंडल रानीपुर

– प्रदेश प्रवक्ता – युवा मोर्चा

– प्रदेश सदस्य – युवा मोर्चा

– प्रदेश उपाध्यक्ष – मजदूर मोर्चा (प्रभारी जिला रुड़की)

*सरकारी दायित्व -*

– जेल विजिटर – उत्तराखंड शासन

*चुनाव प्रबंधन का अनुभव -*

– लोकसभा मीडिया प्रभारी हरिद्वार 2014

– विधानसभा प्रभारी हरिद्वार 2027

*पत्रकारिता -* पंजाब केसरी, शाह टाइम्स, रॉयल बुलेटिन

संघर्ष – संगठन व पार्टी के आवाहन पर अनेक आंदोलनों में शामिल होकर अनेक मुकदमे दर्ज हुए एवं अनेक बार जेल यात्राएं की।

इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि “मैं छात्र जीवन से ही संघ और संगठन से जुड़ा हूं। एबीवीपी प्रमुख से लेकर जिला महामंत्री तक हर पद पर काम किया है। व्यापारियों की लड़ाई हो या युवाओं की आवाज, मजदूरों का हक हो या सनातन की रक्षा, हर आंदोलन में आगे रहकर जेल तक गया हूं। रानीपुर की जनता मुझे जानती है और मैं रानीपुर की एक-एक गली को जानता हूं। पार्टी अगर मुझे अवसर देती है तो रानीपुर को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाऊंगा।”

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि इसे पार्टी के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.