9 September 2025

संतो के पावन दर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते हैं श्री महंत डॉ अशोक गिरी महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 16 अप्रैल (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपत वाला स्थित जीडी पुरम में श्री श्री 1008 परमहंस बाबा जहर गिरी महाराज श्री सिद्ध बाबा शंकर गिरी महाराज आश्रम में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत डॉ अशोक गिरी महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर तीर्थ के दर्शन अति पुण्यदाई होते हैं किंतु अगर संत दर्शन हो जाये तो वह भी किसी तीर्थ से कम नहीं होते उनके दर्शनों की पावनता मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है जिसके मन में दूसरों के प्रति दया अच्छे संस्कार अच्छी सोच और जीवन में धर्म कर्म बसा होता है उसके हृदय में स्वयं ईश्वर विद्वमान रहते हैं धर्म कर्म ही इस पृथ्वी लोक पर कल्याण का मार्ग है इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी केशवानन्द गिरी महाराज ने कहा सतगुरु का पावन सानिध्य मां गंगा के सामान पावन तथा कल्याणकारी होता है इस अवसर पर थानापति परमानंद महाराज थानापति तूफान गिरी महाराज महंत राजगिरी महाराज स्वामी साधना गिरी महाराज ईश्वरीआनंद गिरि महाराज स्वामी भारत गिरी महाराज महंत मिट्ठू गिरी महाराज कोतवाल गगन देवगिरी महाराज पंडित दीपक शर्मा विनोद शर्मा सहित अनेक संत तथा भक्त उपस्थित थे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.