अध्यक्ष राजीव शर्मा ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के ऐतिहासिक 100 वे संस्करण का प्रसारण शिवालिक नगर मंडल मित्रों व उद्यमी साथियों के साथ सुना

प्रमोद कुमार,हरिद्वार शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के ऐतिहासिक 100 वे संस्करण का प्रसारण बूथ संख्या 132 शिवालिक नगर मंडल होटल गार्डेनिया पर मित्रों व उद्यमी साथियों के साथ सुना l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के १०० वें एपिसोड को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है मन की बात कोटी कोटी भारतीयों के मन की बात है उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण हैं अक्टूबर २०१४ से हमने मन की बात की यात्रा शुरू की। मन की बात में देश के कोने कोने से लोग जुड़े। हर आयु वर्ग के लोग जुड़े। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि 100 वे एपिसोड तक की मन की बात की यह यात्रा अनेक अर्थों में अविस्मरणीय, अनुपम व अद्वीतिय रही l समस्त देशवासियों व अनेक देशों के लोगों के साथ मोदी जी ने इसके माध्यम से जो मनो से मनो का संबंध बनाया व आम जन के मुद्दों को उठाकर अपने से जोड़ा यह हर भारतीय के हृदय पटल पर अंकित हो चुका है रिकॉर्ड के साथ ही इस विलक्षण यात्रा के प्रत्येक चरण के साक्षी होने के गौरवमयी अनुभव के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई व मन की बात के आगामी संस्करणों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं l भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने बूथ सं 94 में कार्यकताओं व क्षेत्रवासियों के साथ मन की बात को सुना और कहा कि भाजपा शिवालिकनगर नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ता बंधु, उघमी बंधु, समाजसेवियों व क्षेत्रवासियों ने उत्साह, उमंग व भव्यता के साथ मन की बात को सुना।